फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किमको और ट्वेंटी टू मोटर्स ई-वाहन के लिए आई साथ

Thu, 18 Oct 2018 04:22 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Electric Vehicle Charging Station
विज्ञापन

दोपहिया वाहन कंपनी ट्वेंटी टू मोटर्स ने इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली ताईवान की कंपनी किमको के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी से किमको की योजना भारतीय बाजार में प्रवेश करने की है। बताया जा रहा है कि दोनों कंपनियां मिलकर देश में इलेक्ट्रिक वाहन पेश करेंगी।

विज्ञापन


कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इससे दोनों कंपनियों को देश में इलेक्ट्रिक वाहन के लिए अनुकूल वातावरण बनाने में मदद मिलेगी। साझेदारी के तहत किमको अपनी अत्याधुनिक तकनीक को देश में लाएगी और अपने इलेक्ट्रिक वाहन आयोनेक्स और आयोनेक्स कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश करेगी।

इस साझेदारी के मौके पर ट्वेंटी टू मोटर्स के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रवीण खार्ब ने कहा कि ट्वेंटी टू मोटर्स की स्थापना का उद्देश्य ही देश में आवागमन के स्वरुप को बदलना है। हमारा मकसद अगली पीढ़ी को स्मार्ट वाहन उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


दुनिया का भविष्य ई-वाहन हैं, और यह समय बहुत दूर नहीं, बल्कि निकट में ही है। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी ग्राहकों को ना सिर्फ ई-वाहन उपलब्ध कराएगी बल्कि वह इसके लिए पर्याप्त बुनियादी ढांचा भी विकसित करेगी जिसमें चार्जिंग स्टेशन शामिल हैं। किमको के साथ साझेदारी इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें