फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में आज: 5 राज्यों में चुनावी हलचल से जुड़ी हर खबर यहां पढ़िए

Wed, 10 Oct 2018 12:38 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2018
विज्ञापन
पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान के साथ चुनावी बिगुल बज चुका है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में 12 नवंबर से लेकर 7 दिसंबर तक चुनाव कराए जाएंगे। इसी के साथ राज्यों में चुनावी गहमागहमी का दौर तेज हो गया है। चुनाव तारीखों के एलान के बाद चुनावी राज्यों में बड़े नेताओं के दौरे और रैलियों की संख्या बढ़ गई है। हम आपको बता रहे हैं इन राज्यों में चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट। 
विज्ञापन


- हैदराबाद : अमित शाह ने अग्रसेन जयंती के मौके पर महाराजा अग्रसेन को श्रद्धांजलि दी। 
 



- जयपुर : राहुल गांधी जयपुर के जवाहर सर्कल इलाके में यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल हुए। 
 



- तेलंगाना : अमित शाह आज तेलंगाना जाएंगे। कार्यक्रम के मुताबिक अमित शाह दोपहर तक हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डा पहुंचेंगे। इसके बाद वे महाराजा अग्रसेन स्मारक पर माल्यार्पण करेंगे। शाह हैदराबाद में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं एवं शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे करीमनगर के अंबेडकर मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 

- नई दिल्ली: विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान के बाद उम्मीदवारों में टिकटों को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति संभावित प्रत्याशियों के नामों पर 12 अक्टूबर को विचार करेगी। 
विज्ञापन

 



- राजस्थान : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के राजस्थान के दौरे का दूसरा दिन है। राहुल आज जयपुर में दो कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। जिसके बाद दोपहर में राहुल गांधी बीकानेर जाएंगे जहां वे एक बड़ी संकल्प महारैली को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


राहुल के राजस्थान दौरा: दूसरे दिन का कार्यक्रम 

10 अक्तूबरः- जयपुर और बीकानेर में कार्यक्रम
9.10 बजे हेलिकॉप्टर से महुआ, जयपुर रवाना
10 बजे जयपुर के क्लार्क आमेर होटल में यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शिरकत
11 बजे से पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत
1.30 जयपुर से बीकानेर के लिए विशेष उड़ान
2.30 बीकानेर के सरदार पटेल कॉलेज मैदान में जन सभा
4.45 विशेष उड़ान द्वारा बीकानेर से दिल्ली वापसी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें