गोलाघाट जिले में हिरासत से कथित रूप से भागने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध डकैत को पुलिस ने गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल को भी मामूली चोटें आई हैं। गोलाघाट के एएसपी अंजन पंडित ने कहा, आरोपी ड्रूनो दास उर्फ अकोनी को तीन अन्य लोगों के साथ एक कार से गिरफ्तार किया गया था। कार को गुरुवार को डेरगांव पुलिस ने रोका था।
एएसपी पंडित ने कहा, चारों को डकैती में शामिल होने के शक में पकड़ा गया था। बाद में पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। एएसपी ने कहा कि जब वे बयानों के आधार पर आगे की जांच के बाद पड़ोसी नागांव जिले से एक पुलिस वाहन में लौट रहे थे तो अकोनी ने एक कांस्टेबल को धक्का देकर भागने की कोशिश की।
विज्ञापन
पंडित ने कहा, जब वह भागने की कोशिश कर रहा था तो हमारे कर्मियों को गोली चलानी पड़ी और उसे पैर में गोली लगी। उन्होंने बताया कि अकोनी का जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है।