फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: संदिग्ध जिहादियों से पूछताछ, संदिग्ध जिहादी आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ के बाद सुरक्षा बल अलर्ट

Sat, 20 Aug 2022 06:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी

सार

दोनों के अलावा शोभन अली के बड़े भाई और भतीजे से भी पूछताछ चल रही है। फिलहाल पुलिस इनकी भूमिका और ये किसी जिहादी गुट से जुड़े हैं या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के गोवालपाड़ा जिले की पुलिस तीन संदिग्ध जिहादियों से पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि पुलिस ने इन्हें एक अभियान के दौरान हिरासत में लिया है। इनमें से दो लोगों की पहचान अब्दुस शोभन अली और जलाल उद्दीन के रूप में हुई है। अब्दुल शोभन अली आयशा सिद्दीका मदरसा का इमाम बताया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इन दोनों के अलावा शोभन अली के बड़े भाई और भतीजे से भी पूछताछ चल रही है। फिलहाल पुलिस इनकी भूमिका और ये किसी जिहादी गुट से जुड़े हैं या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। 

उल्लेखनीय है कि असम पुलिस कथित तौर पर राज्य में सक्रिय एक संदिग्ध जिहादी आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के साथ निकट समन्वय में काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें