फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: पेड़ से टकराकर पलटी कार, दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत

Fri, 24 Feb 2023 01:30 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेजपुर

सार

सोनितपुर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराने के बाद कार पलट गई। जिससे कार में सवाल पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में पांच की मौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। दरअसल एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। जिससे कार में सवाल पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि सड़क हादसा सोनितपुर जिले में हुआ। कार तेजपुर से बालीपारा जा रही थी। कार में 25-30 साल की उम्र के पांच लोग सवार थे। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सोनितपुर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराने के बाद कार पलट गई। जिससे कार में सवाल पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान आकाशदीप बोरा, बिद्युत नाथ, भाईकोन पतंगिया, द्विपन बोरा और बिस्वाजीत सैकिया के रूप में हुई है। पांचों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कनकलता सिविल अस्पताल में भेजा है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। गुरुवार को भी असम के गोरोईमारा शहर में एक सड़क हादसा हुआ था। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। दरअसल दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई थी, जिसमें मिजानुर रहमान की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें