दक्षिणी असम के हैलाकांडी जिले में असम राइफल्स ने मंगलवार को दो महिलाओं से 10 करोड़ रुपये मूल्य के एक किलो 667 ग्राम हीरे जब्त किए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हैलाकांडी शहर से नौ किलोमीटर दूर मोनाचेरा में असम राइफल्स की एक टीम ने जब एक ऑटो-रिक्शा की तलाशी ली, तब उन्हें एक बैग से हीरे मिले। पुलिस ने बताया कि मोनिया संगमा और मिनाती संगमा नामक दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया।