फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: बस में मेघालय से लाई जा रही थीं भारी मात्रा में जिलेटिन छड़ें-डेटोनेटर, पुलिस ने अभियान चलाकर किया बरामद

Sun, 16 Apr 2023 04:46 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

गोलपारा एएसपी ऋतुराज डोले ने बताया कि पता चला है कि बस मेघालय से आ रही थी। पुलिस ने बस से 1162 नंबर जिलेटिन और 998 डेटोनेटर बरामद किए हैं। हमने इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन
बरामद जिलेटिन की छड़ें। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में पुलिस ने रविवार को गोलपारा जिले में एक बस से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। गोलपारा के एएसपी ऋतुराज डोले ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गोलपारा जिला पुलिस ने कृष्णाई पुलिस स्टेशन की टीम के साथ एक संयुक्त अभियान में यह बरामदगी की है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कृष्णाई क्षेत्र में पंजीकरण संख्या AS-25AC-5475 वाली एक यात्री बस को रोका। जब उसे चेक किया गया तो उसमें भारी मात्रा में विस्फोटक और जिलेटिन डेटोनेटर बरामद किए। गोलपारा एएसपी ऋतुराज डोले ने बताया कि पता चला है कि बस मेघालय से आ रही थी। पुलिस ने बस से 1162 नंबर जिलेटिन और 998 डेटोनेटर बरामद किए हैं। उन्होंने आगे बताया कि हमने इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले में जांच जारी है।  

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें