फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम : म्यांमार के 26 संदिग्ध नागरिकों को फर्जी दस्तावेजों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 13 Sep 2021 12:36 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, गुवाहाटी

सार

असम पुलिस ने विशेष सूचना मिलने पर शहर के रिहाबारी इलाके में एक लॉज में छापेमारी की जिसमें 10 महिलाओं सहित 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन नागिरकों से जाली दस्तावेज जैसे आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम पुलिस ने रविवार को कहा कि उसने म्यांमार के 26 संदिग्ध नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास यहां एक लॉज से फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि मिजोरम में बनाए गए जाली दस्तावेज जैसे आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र संदिग्ध नागरिकों के सामान से बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शहर के रिहाबारी इलाके में एक लॉज में छापेमारी की गई जिसमें 10 महिलाओं सहित 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
 

पुलिस के पूछताछ करने पर उन्होंने खुलासा किया कि वे सभी म्यांमार के चिन राज्य के नागरिक हैं और धर्मशास्त्र का अध्ययन करने के लिए दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि सभी नागिरकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें