केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में बताया कि 1947 के बाद से पीओके के 31619 विस्थापित परिवारों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 26319 परिवार जम्मू-कश्मीर में बस गए थे। रेड्डी ने बताया कि शुरुआत में 5300 से अधिक परिवारों ने जम्मू-कश्मीर में पंजीकरण कराया था लकिन बाद में वह अन्य हिस्सों में जाकर बस गए। 1965 और 71 के युद्ध के दौरान 10065 परिवार पंजीकृत हुए। केंद्र और जम्मू-कश्मीर की सरकार समय-समय पर इन परिवार को पैकेज मुहैया कराती रही है।
45 हजार ने किए करतारपुर के दर्शन...
देश से कुल 45 हजार श्रद्धालु पिछले वर्ष नवंबर के बाद से करतारपुर गलियारे से पाकिस्तान में करतारपुर साहिब के दर्शन करने पहुंचे हैं। गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में बताया कि 9 नवंबर 2019 से 31 जनवरी 2020 तक कुल 44951 श्रद्धालुओं ने करतारपुर साहिब की यात्रा की है। इस यात्रा के लिए पासपोर्ट की जरूरत नहीं थी हालांकि भारत की तमाम कोशिशों के बाद पाकिस्तान ने इन श्रद्धालुओं से 20 डॉलर का शुल्क वसूल किया है।