फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam News: पुलिस ने 11 चोरों को पकड़ा, तांबे के बर्तनों का जखीरा बरामद

Tue, 14 Feb 2023 07:33 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

बिश्वनाथ थाने के पुलिस अधिकारी एस हजोवारी ने कहा कि हमने कुल 11 चोरों को पकड़ा है और उनके पास से बड़ी संख्या में तांबे के बर्तन बरामद किए हैं। उनमें से कुछ नाबालिग हैं और हम उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करेंगे।
विज्ञापन
असम में चोरों पर शिकंजा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम पुलिस ने 11 चोरों को पकड़ने के साथ बड़ी संख्या में तांबे के बर्तन बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार, बिश्वनाथ थाने में दर्ज एक मामले के आधार पर पुलिस ने सोमवार को अभियान चलाकर विभिन्न इलाकों से 11 चोरों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


बिश्वनाथ थाने के पुलिस अधिकारी एस हजोवारी ने कहा कि हमने कुल 11 चोरों को पकड़ा है और उनके पास से बड़ी संख्या में तांबे के बर्तन बरामद किए हैं। उनमें से कुछ नाबालिग हैं और हम उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करेंगे। 18 साल से ऊपर के अन्य आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

असम राइफल्स के जवानों ने अवैध सुपारी के 780 बैग बरामद किए 
असम राइफल्स की 23 सेक्टर सेरचिप बटालियन ने बीते सोमवार को मेलबुक क्रॉसिंग, चम्फाई के सामान्य क्षेत्र में 3.51 करोड़ रुपये मूल्य के अवैध सुपारी के 780 बैग बरामद किए। जब्त की गई खेप को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें