फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam CM Oath: हिमंत के साथ चार मंत्रियों ने ली शपथ, सीएम की नई टीम तैयार, स्पीकर के नाम का भी हुआ एलान

Tue, 12 May 2026 11:58 AM IST
राकेश कुमार पीटीआई, गुवाहाटी

सार

असम में हिमंत बिस्वा सरमा सरकार की नई पारी  शुरू हो गई है। चार अनुभवी मंत्रियों के साथ शपथ लेकर सीएम राज्य के विकास को नई गति देंगे। सहयोगी दलों का साथ और अनुभवी चेहरों का तालमेल इस नई कैबिनेट की मुख्य पहचान है। इस सूची में कौन-कौन शामिल हैं? खबर में जानिए...
 
विज्ञापन
हिमंत बिस्वा सरमा, मनोनित सीएम, असम - फोटो : @ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में नई एनडीए सरकार का गठन हो गया है और हिमंत बिस्व सरमा ने सीएम और चार मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली। इस नई टीम में भारतीय जनता पार्टी ने अपने पुराने और भरोसेमंद सहयोगियों को जगह दी है।
विज्ञापन


सहयोगी दलों को मिली प्राथमिकता
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मंत्रियों के नामों की घोषणा की। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। शपथ लेने वाले मंत्रियों में असम गण परिषद के अध्यक्ष अतुल बोरा और बोडलैंड पीपुल्स फ्रंट के विधायक चरण बोरो शामिल हैं। ये दोनों नेता पिछली सरकार में भी कैबिनेट का हिस्सा थे।
 

महिला नेतृत्व के साथ-साथ अनुभवी चेहरे भी शामिल
कैबिनेट में महिला नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करने के लिए अजंता नेओग को शामिल किया गया है। वह पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुकी हैं। इनके अलावा, रामेश्वर तेली ने भी मंत्री पद की शपथ ली। तेली पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं और 2026 के विधानसभा चुनाव में वापस राज्य की राजनीति में सक्रिय हुए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West Bengal: विधानसभा से हटाई गई ममता बनर्जी की पुरानी कुर्सी, नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को मिलेगी नई सीट

स्पीकर पद के लिए रंजीत कुमार दास का नाम
सरकार गठन के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष के नाम पर भी मुहर लग गई है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रंजीत कुमार दास असम विधानसभा के अगले स्पीकर होंगे। मुख्यमंत्री सरमा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि पूरी टीम राज्य के विकास और समृद्धि के लिए पूरी निष्ठा से काम करेगी।
विज्ञापन


असम चुनाव में भाजपा की शानदार जीत
इस चुनाव में भाजपा नीत एनडीए ने राज्य में शानदार प्रदर्शन करते हुए 126 में से 102 सीटों पर कब्जा किया है। भाजपा ने अकेले 82 सीटें जीतकर अपनी पकड़ मजबूत की है। इस प्रचंड बहुमत के साथ हिमंत बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगे। उनकी लोकप्रियता और कुशल रणनीतियों ने गठबंधन को इस ऐतिहासिक सफलता तक पहुंचाया है।

वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें