फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम नगर निकाय चुनाव: 70 फीसदी लोगों ने किया मताधिकार का प्रयोग, मतों की गिनती 9 मार्च को

Sun, 06 Mar 2022 10:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और राज्य सभा सदस्य एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रमुख रिपुन बोरा ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
सर्बानंद सोनोवाल। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में रविवार को नगर निकाय चुनावों के लिए लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को नगर निकाय चुनावों में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोग के मुताबिक, चुनाव में 70 फीसदी के आसपास लोगों ने वोट डाले। 

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक शुरुआत में पहले तीन घंटे मतदान धीमा रहा, लेकिन उसके बाद मतदान में तेजी आई। मतदान का प्रतिशत अभी और बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि असम में निकाय चुनाव में पहली बार ईवीएम का इस्तेमाल हुआ। राज्य के 24 जिलों के 80 निकायों के 977 वार्डों में मतदान हुआ। इस चुनाव में 2532 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें सबसे ज्यादा भाजपा के 825 प्रत्याशी हैं। मतों की गिनती 9 मार्च को होगी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, राज्य के मंत्री अतुल बोरा और जोगेन मोहन, राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा सहित प्रमुख नेताओं ने मतदान किया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट किया कि मैं हर किसी से अपने लोकतांत्रिक अधिकार के इस्तेमाल का आग्रह करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें