फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम-मिजोरम सीमा विवाद: दोनों राज्यों ने वापस लीं एफआईआर, पांच अगस्त को होगी वार्ता

Mon, 02 Aug 2021 10:18 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम और मिजोरम के बीच बीते दिनों दोनों राज्यों की सीमा पर हुए टकराव का विवाद अब शांत होता नजर आ रहा है। दोनों ही राज्यों ने इस मामले में दायर एफआईआर वापस ले ली हैं और वार्ता के जरिए विवाद का हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : twitter.com/himantabiswa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने सोमवार को राज्य पुलिस को निर्देश दिया है कि असम-मिजोरम सीमा पर टकराव के मामले में 26 जुलाई को कोलासिब जिले के वेयरेंगते में सभी आरोपियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस लिया जाए। जानकारी के अनुसार दोनों राज्य विवाद का हल बातचीत के माध्यम से निकालने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

विज्ञापन




असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मिजोरम सरकार के इस कदम की सराहना की है। उन्होंने कहा, मैंने असम पुलिस से डीसी कोलासिब और एसडीपीओ वेयरेंगते के खिलाफ मामले वापस लेने कहा है। सरमा ने कहा कि मैं पांच अगस्त को अपने कैबिनेट के साथियों, अतुल बोरा और अशोक सिंहल, को एक अर्थपूर्ण वार्ता के लिए आइजल भेज रहा हूं। 
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें