फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: सोनितपुर में बाइक रैली के दौरान भिड़े दो समुदाय, धार 144 लागू

Wed, 05 Aug 2020 11:50 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनितपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

असम के सोनितपुर जिले में एक बाइक रैली के दौरान रात 10 बजे के करीब दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। फिलहाल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में धारा 144 लागू की गई है।

विज्ञापन


पीटीआई की खबर के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाने को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोनिपुर जिले में बाइक रैली निकाली थी। इसके बाद दोनों समुदायों के बीच भिड़ंत हो गई।
 

सोनितपुर जिला मजिस्ट्रेट मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के थेलमारा और ढेकियाजुली पुलिस थानों की सीमा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए रात 10 बजे से धारा 144 लागू कर दी गई है। जो कि अगले आदेश आने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि बिगड़ती स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात करना पड़ा। इस दौरान कुछ बाइक और दूसरे वाहनों को भीड़ ने आग के हवाले भी कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों समुदायों के बीच विवाद उस समय बढ़ गया जब बाइक रैली में शामिल कार्यकर्ता तेज संगीत बजाते और जोर-जोर से नारेबाजी करते हुए थेलमारा पुलिस थाना क्षेत्र के भोरा सिंगोरी स्थित शिव मंदिर की ओर जा रहे थे। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने इस दौरान तेज संगीत बजाने को लेकर आपत्ति जताई थी। साथ ही उनका कहना था कि कोविड19 के दौर में आखिर बाइक रैली क्यों निकाली गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई जो बढ़ते-बढ़ते झड़प में तब्दील हो गई।

इसके बाद कुछ दोपहिया और चौपहिया वाहनों को आग लगा दी गई। क्षेत्र में स्थिति को काबू में करने के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती की गई, जिसके बाद से हालात नियंत्रण में हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक पक्ष के कम से कम 12 लोग घायल हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में पुलिस से भिड़े भाजपा कार्यकर्ता
पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर के खड़गपुर, उत्तरी 24 परगना के नारायणपुर और अलीपुर में लॉकडाउन के दौरान जश्न मनाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत हुई। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई हैं।

इन घटनाओं के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने पुलिस पर हिंदु विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया। घोष ने कहा, हमने सरकार से कई दिनों से लॉकडाउन में छूट देने का अनुरोध किया था। जब बंगाल में भगवान राम के श्रद्धालुओं ने इस ऐतिहासिक दिन का जश्न मनाना चाहा तो पुलिस ने उन पर डंडे बरसाए। वहीं, टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने भाजपा के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें