फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: होम आइसोलेट किए गए वृद्ध ने की खुदकुशी, कोविड-19 गाइडलाइन पर उठे सवाल

Wed, 19 May 2021 03:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलचर

सार

सवाल यह है बुजुर्ग को घर में आइसोलेट करना कहां तक उचित है, जबकि वह मात्र एक कमरे के अपने घर में 65 साल की बहन के साथ रहते थे? 
विज्ञापन
fansi - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के सिलचर कस्बे में होम आइसोलेट किए गए 70 साल के एक बुजुर्ग कोरोना मरीज ने खुदकुशी कर ली। इससे असम में कोरोना मरीजों को होम आइसोलेट करने की नीति पर सवाल उठ रहे हैं। जिस मरीज को होम आइसोलेट किया जाए, उसके रहने की अलग व्यवस्था है या नहीं कम से कम तो यह देखा ही जाना चाहिए। 

विज्ञापन


खुदकुशी करने वाला बुजुर्ग व्यक्ति सिलचर के रांगीरखाड़ी इलाके में एक दुकान पर काम कर के अपना गुजारा करते थे। मंगलवार को उन्होंने अपने घर में खुदकुशी कर ली। वह अपनी बहन के साथ एक रूम के फ्लैट में रहते थे। उनकी मौत के बाद लोग जिला प्रशासन की बुजुर्गों को होम आइसोलेट करने की नीति पर सवाल उठा रहे हैं। जब उनकी देखभाल करने वाला कोई न हो और उनके पास अलग रहने की व्यवस्था की न हो तो उन्हें कैसे होम आइसोलेट किया जा सकता है। 

बहन रोने लगी तब पता चला
स्थानीय लोगों ने बताया कि बुजुर्ग द्वारा खुदकुशी का पता तब चला जब मंगलवार शाम करीब पौने पांच बजे उनकी बहन चीख चीख कर रोने लगी और मदद की मांग करने लगी। एक पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो देखा कि महिला के भाई ने खुदकुशी कर ली है। चूंकि वह कोरोना पॉजिटिव थे, इसलिए हम उनकी मदद नहीं कर सकते थे। इसीलिए पुलिस व स्वासथ्य विभाग को सूचित किया। 
विज्ञापन


कमाई बंद होने से चिंतित थे
मृत बुजुर्ग की बहन ने बताया कि उनके भाई बाहर आवाजाही पर लगाई गई पाबंदी व कमाई बंद होने के कारण निराश हो गए थे। गत शुक्रवार को वह पॉजिटिव पाए गए थे। उसके बाद से उन्हें होम आइसोलेट किया गया था। घटना के वक्त वह बाथरूम गई थी, जब वह लौटीं तो देखा कि भाई ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ऐसे खतरनाक हालात में वह मुझे छोड़कर चले गए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें