फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: तिनसुकिया जिले में ग्रेनेड हमला, एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

Fri, 14 May 2021 07:39 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिनसुकिया

सार

असम के तिनसुकिया जिले के एक बाजार में अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। घटना में एक की मौत हो गई और दो लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मामले की जानकारी ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के तिनसुकिया जिले के डिगबोई इलाके में शुक्रवार को एक बाजार में ग्रेनेड हमला की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अुसार मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने तिंगराई बाजार इलाके में एक दुकान में ग्रेनेड फेंका। 

विज्ञापन


इस मामले का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि शाह ने फोन पर उनसे इस घटना के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री शाह से कहा कि मामले की जांच चल रही है और पुलिस को हमला करने वालों को जल्द से जल्द पकड़ने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें