फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: 'अवैध विदेशियों की पहचान और निष्कासन के लिए 1950 का कानून सख्ती से लागू करेगी सरकार', CM सरमा का बयान

Mon, 09 Jun 2025 04:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी।

सार

Assam: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि उनकी सरकार अवैध विदेशियों की पहचान करने और उन्हें निष्कासित करने की प्रक्रिया को तेज करेगी। सरमा ने विधानसभा में कहा कि उनकी सरकरार इसके लिए 1950 के कानून को सख्ती से लागू करेगी। 
विज्ञापन
हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार अवैध विदेशियों की पहचान करने और उन्हें निष्कासित करने के लिए 1950 के कानून को सख्ती से लागू करेगी। उन्होंने दावा किया कि इस कानून के तहत जिला आयुक्तों को अवैध प्रवासियों को विदेशी घोषित करने और निष्कासन की प्रक्रिया शुरू करने का अधिकार हासिल है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: असम में बकरीद पर मवेशियों की अवैध रूप से कुर्बानी देने पर कार्रवाई, सीएम सरमा बोले- 16 लोग गिरफ्तार

सरमा ने विधानसभा के विशेष सत्र में कांग्रेस पर नागरिकता के महत्व को न समझने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी के एक नेता के परिवार के चार सदस्यों में से तीन विदेशी हैं। उनका यह बयान असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई को लेकर था। मुख्यमंत्री ने उनकी ब्रिटिश पत्नी के पाकिस्तान से संबंध होने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार 1950 के 'आप्रवासी (असम से निष्कासन) अधिनियम, 1950' को लागू करेगी, जिससे जिला आयुक्त अवैध विदेशियों की पहचान कर उन्हें निष्कासित कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने इस कानून की वैधता को बरकरार रखा है, जिससे सरकार को निष्कासन की प्रक्रिया तेज करने का अधिकार मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि हाल के महीनों में 300 से अधिक अवैध बांग्लादेशियों को निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: West Bengal: बांग्लादेश हिंसा में शामिल व्यक्ति बंगाल का मतदाता निकला, ममता सरकार पर लगे गंभीर आरोप

आल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के विधायक रफीकुल इस्लाम चेताया था कि विदेशियों की पहचान सावधानी से की चाहिए क्योंकि नागरिकता किसी भी व्यक्ति की सबसे कीमती संपत्ति है। जिस पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके परिवार में तीन सदस्य विदेशी हैं, जिससे यह साबित होता है कि पार्टी नागरिकता को गंभीरता से नहीं लेती। सरमा का दावा है कि न केवल कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी ने अपनी ब्रिटिश नागरिकता बरकरार रखी है, बल्कि उनके दो नाबालिग बच्चे भी भारतीय नागरिक नहीं हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें