फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam Civilian Award: राज्यपाल ने 21 हस्तियों को राज्य नागरिक पुरस्कार से किया सम्मानित, डॉ. तपन बने असम वैभव

Sat, 25 Mar 2023 01:44 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, गुवाहाटी

सार

मोबाइल थिएटर के लिए कृष्णा रॉय, फुटबॉल के लिए गिल्बर्टसन संगमा, लॉन बॉलिंग के लिए नयन मोनी सैकिया, विज्ञान के लिए डॉ बिनॉय कुमार सैकिया और हेल्थकेयर के लिए डॉ शशिधर फूकन को असम सौरव पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
गुलाबचंद कटारिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शुक्रवार को 21 हस्तियों को राज्य नागरिक पुरस्कार (असम वैभव, असम सौरव और असम गौरव) से सम्मानित किया। मुंबई के प्रसिद्ध ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ तपन कुमार सैकिया को कैंसर देखभाल में उनके योगदान के लिए असम वैभव पुरस्कार दिया गया। डॉ सैकिया वर्तमान में जसलोक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर मुंबई में ऑन्कोलॉजी साइंस के निदेशक हैं।
विज्ञापन


पांच को दिया गया असम सौरव पुरस्कार 
मोबाइल थिएटर के लिए कृष्णा रॉय, फुटबॉल के लिए गिल्बर्टसन संगमा, लॉन बॉलिंग के लिए नयन मोनी सैकिया, विज्ञान के लिए डॉ बिनॉय कुमार सैकिया और हेल्थकेयर के लिए डॉ शशिधर फूकन को असम सौरव पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 15 हस्तियों को असम गौरव दिया गया। इस अवसर पर श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की उपस्थिति में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें