फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवतियों को शादी में एक तोला सोना व गरीबों को एक रुपये प्रति किलो चावल देगी असम सरकार

Thu, 07 Feb 2019 04:38 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
विज्ञापन

असम के वित्त मंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को विधानसभा में 1,193 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया। बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है। सरकार ने बजट में गरीबों को एक रुपये प्रति किलो चावल और युवतियों को शादी के समय एक तोला सोना देने जैसी नई योजनाओं का एलान किया है। इसमें अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को वित्तीय सहायता देने का भी प्रावधान है। 

विज्ञापन


वित्त मंत्री शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत असम के 57 लाख परिवारों को तीन रुपये किलो चावल मुहैया कराती है। खाद्य सुरक्षा मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने मौजूदा तीन रुपये की जगह एक रुपये किलो चावल मुहैया कराने का फैसला किया है। इससे 53 लाख परिवारों को लाभ होगा। इसके अलावा अरुंधती योजना के तहत समाज के गरीब लोगों को बेटी की शादी के मौके पर एक तोला यानी 11.66 ग्राम सोना दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें