असम में देकारगांव रेलवे स्टेशन की ब्रांच लाइन पर रंगपाड़ा नॉर्थ और बिंदुकुरी स्टेशन के बीच सीमेंट ले जा रही एक मालगाड़ी शुक्रवार सुबह पटरी से उतर गई। उत्तर-पूर्व सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। हादसे में किसी की मौत या चोट की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। रंगिया जंक्शन-रंगपाड़ा नॉर्थ -मुर्कोंगसेलेक मेनलाइन खंड पर ट्रेन सेवाएं बिल्कुल सामान्य हैं। घटना नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के रंगिया डिवीजन के अंतर्गत हुई। रंगपाड़ा नॉर्थ-देकारगांव लाइन पर तीन यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ, जिससे एक ट्रेन रद्द हो गई। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि रंगिया डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारी पहले से ही ट्रैक की बहाली के लिए साइट पर हैं।