फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: गौरव गोगोई की बढ़ सकती हैं मुश्किलें; CM सरमा पत्नी दर्ज कराएंगी मानहानि का मुकदमा

Thu, 14 Sep 2023 09:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम के मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा था कि उनकी पत्नी और जिस कंपनी से वह जुड़ी हैं, उन्हें केंद्र सरकार से कोई वित्तीय मदद नहीं मिली है। अगर मामले में जरा सी भी सच्चाई मिलती है तो वह हर सजा के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
Assam cm Himanta Biswa Sarmas wife Riniki Bhuyan Sarma with PM Modi - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई के खिलाफ 10 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर करेंगी। उन्होंने कहा कि गौरव उनकी कंपनी के खिलाफ फर्जी दावे कर रहे हैं। इससे पहले गोगोई ने बुधवार को आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री की पत्नी की कंपनी को कर्ज से जुड़ी रियायत के तौर पर 10 करोड़ रुपये मिले।

विज्ञापन


अब रिनिकी भुइयां सरमा ने आरोप लगाया कि गोगोई ने एक महिला उद्यमी की अगुवाई वाली असम की 17 साल पुरानी कंपनी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। मेरी कंपनी ने कानून के हर पहलू का पालन किया है। इसके बावजूद उस पर निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि सांसद गौरव गोगोई इसके जरिए मेहनती कर्मचारियों का अपमान कर रहे हैं। ऐसे में अपने साथियों की प्रतिष्ठा की रक्षा करने के लिए मैं कोर्ट में उनके खिलाफ 10 करोड़ का मुकदमा दायर करने के लिए बाध्य हूं।
विज्ञापन


इससे पहले असम के मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा था कि उनकी पत्नी और जिस कंपनी से वह जुड़ी हैं, उन्हें केंद्र सरकार से कोई वित्तीय मदद नहीं मिली है। अगर मामले में जरा सी भी सच्चाई मिलती है तो वह हर सजा के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें