फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: 'सांसद अभिषेक बनर्जी की संप्तत्ति का ब्योरा सात दिनों में पेश करे ईडी', हाईकोर्ट का निर्देश

Thu, 14 Sep 2023 09:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी, ईडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और सांसद अभिषक बनर्जी पर धीरे-धीरे शिकंजा कसने लगा है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी की संपत्ति का ब्योरा मांगा है। हाईकोर्ट की न्यायाधीश अमृता सिन्हा की एकल पीठ ने गुरुवार को ईडी को अभिषेक बनर्जी की संपत्ति का ब्योरा सौंपने को कहा।

विज्ञापन


बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में इस मामले में बार-बार अभिषेक बनर्जी की कंपनी लीप्स एंड बाउंड्स का नाम आया है। ईडी के बाद कलकत्ता हाई कोर्ट की न्यायाधीश अमृता सिन्हा ने लीप्स एंड बाउंड्स के सीईओ और निदेशकों की संपत्ति की जानकारी भी तलब की है।

जानकारी के मुताबिक, अभिषेक बनर्जी की संस्था का नाम भ्रष्टाचार के दो मामलों में सामने आया है। ईडी ने दावा किया कि नौकरियों की बिक्री का पैसा इस कंपनी को गया। जांच एजेंसी पहले ही कंपनी में तलाशी अभियान चला चुकी है और कई दस्तावेज़ बरामद कर चुकी है। कलकत्ता हाई कोर्ट की न्यायाधीश अमृता सिन्हा ने भ्रष्टाचार मामले में कंपनी के सीईओ और निदेशकों के दस्तावेज तलब किए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, न्यायाधीश ने ईडी द्वारा दिए गए दस्तावेजों के मद्देनजर इस कंपनी के निदेशक और सीईओ की संपत्ति के बारे में जानना चाहा है। इसके बाद ही उन्होंने ईडी को कंपनी के सीईओ और अन्य अधिकारियों की संपत्ति का हिसाब देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों की संपत्ति की जानकारी भी जमा कराने का निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें