फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam Flood: असम के धेमाजी में बाढ़ से हालात गंभीर, लाली नदी में डूबी नाव, एक साल का बच्चा लापता

Wed, 12 Oct 2022 11:05 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धेमाजी

सार

असम के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार धेमाजी जिले में बाढ़ से 15,084 लोग प्रभावित हैं। बाढ़ का पानी कई जिलों में घुस गया है। लाली नदी में बाढ़ के कारण एक नाव पलट गई। उसमें सवार छह लोगों को बचा लिया है, लेकिन लापता बच्चे की तलाश जारी है।

विज्ञापन
असम के धेमाजी जिले के कई गांव डूब की चपेट में आ गए - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के धेमाजी जिले में बाढ़ से हालात गंभीर हैं। जोनाई अनुभाग के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। इस बीच लाली नदी में नाव डूब गई। इसमें सवार छह लोगों को बचा लिया गया, लेकिन एक साल का बच्चा अब भी लापता है। 

विज्ञापन

असम के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार धेमाजी जिले में बाढ़ से 15,084 लोग प्रभावित हैं। बाढ़ का पानी कई जिलों में घुस गया है। लाली नदी में बाढ़ के कारण एक नाव पलट गई। उसमें सवार छह लोगों को बचा लिया है, लेकिन लापता बच्चे की तलाश जारी है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम और धेमाजी जिले की दमकल सेवाओं की टीम खोज एवं बचाव अभियान में लगीं हैं। नाव में कुल सात लोग सवार थे। नाव कंगकान चापोरी से लोम्बा चापोरी इलाके की ओर जा रही थी। 



इससे पहले राज्य के धुबरी जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव पलट गई थी। इसमें कम से कम 50 लोग सवार थे। नाव के पलटने से इसमें सवार कई लोग लापता हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें