फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में बाढ़ से छह लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, दो और लोगों की मौत

Sun, 12 Jul 2020 08:17 AM IST
आसिम खान पीटीआई, धेमाजी
विज्ञापन
असम में बाढ़ - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

असम के 20 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं जिससे राज्य में 6.02 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और दो और व्यक्तियों की जान चली गई है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यह जानकारी दी। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक बुलेटिन में बताया कि कोकराझार में एक व्यक्ति की और धुबरी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य में बाढ़ के चलते जान गंवाने वालों की संख्या 66 हो गई है।

विज्ञापन


 प्राधिकरण के अनुसार बाढ़ की सबसे अधिक मार धेमाजी जिले पर पड़ी है, उसके बाद बारपेटा और लखीमपुर हैं। बाढ़ से प्रभावित अन्य जिले चराईदेव, विश्वनाथ, बक्सा, नलबारी,चिरांग, बोंगाईगांव, कोकराझार, ग्वालपारा, मोरीगांव, नगांव, गोलाघाट और तिनसुकिया हैं।

 राज्य में 1,109 गांव जलमग्न हो गए हैं और 46,082 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल डूब गई है। ब्रह्मपुत्र कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें