फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार शहरों से रास अल खैमाह के लिए आज से 26 तक उड़ानें संचालित करेगी स्पाइसजेट

Sun, 12 Jul 2020 07:24 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
spice jet
विज्ञापन

घरेलू विमानन कंपनी स्पाइसजेट 12-26 जुलाई के बीच भारत के चार शहरों से यूएई के रास अल खैमाह के लिए उड़ानें संचालित करेगा। इसमें सिर्फ आईसीए द्वारा अनुमोदित यूएई निवासी ही यात्रा कर सकेंगे। आईसीए, यूएई में पहचान और नागरिकता प्रमाणित करने वाला संघीय प्राधिकरण है। यूएई में वैध निवास परमिट रखने वाले किसी भी यात्री को देश में प्रवेश करने से पहले आईसीए की अनुमति लेनी होती है।

विज्ञापन


स्पाइसजेट ने बताया कि ये उड़ानें दिल्ली, मुंबई, कोझिकोड, और कोच्चि से संचालित की जाएंगी। इसके अलावा कंपनी रास अल खैमाह से दुबई, शारजाह और अबु धाबी जाने वाले यात्रियों के लिए मुफ्त में कोच भी उपलब्ध कराएगी।

भारत ने कोरोना महामारी के मद्देनजर 23 मार्च से सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। ऐसे में बहुत से भारतीय नागरिक जिनके पास यूएई का वैध निवास परमिट है वापस जाने के लिए उड़ानें नहीं होने की शिकायत कर रहे थे। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 9 जुलाई को ट्वीट किया था कि भारत और यूएई की सरकारें ने रणनीतिक साझेदारी के तहत यूएई निवासी भारतीयों के लिए 12 जुलाई से उड़ानेें संचालित करने को सहमत हो गई हैं।
विज्ञापन


यूएई की चार्टर उड़ानों से भी आ सकेंगे भारतीय नागरिक
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक अब यूएई की चार्टर उड़ान सेवाओं से भी भारतीय नागरिक वापस लौट सकेंगे। ये उड़ानें भी वापस लौटते वक्त आईसीए अनुमोदित यूएई निवासियों को ले जा सकेंगी। भारत से यूएई की यात्रा में सिर्फ खाड़ी देश जाने वालों को ही अनुमति मिलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें