फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: तिनसुकिया में सुरक्षा बलों और उल्फा उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, इम्फाल में बड़ी साजिश नाकाम

Wed, 21 Dec 2022 10:06 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम राइफल्स के जवानों ने प्रतिबंधित विद्रोही संगठन आरपीएफ/पीएलए के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच ग्रेनेड, तीन पिस्तौल, तीन आईईडी और तीन डेटोनेटर जब्त किए गए।
विज्ञापन
असम राइफल्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के तिनसुकिया जिले में सुरक्षा बलों और उल्फा-आई उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। रक्षा पीआरओ, गुवाहाटी ने बताया, आज (बुधवार) सुबह दोनों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें उग्रवादियों की ओर से की गई गोलीबारी में एक आम नागरिक घायल हो गया है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


अमस राइफल्स ने नाकाम की बड़ी साजिश
वहीं, दूसरी तरफ असम राइफल्स ने मणिपुर के इंफाल में विद्रोही संगठनों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, असम राइफल्स के जवानों ने प्रतिबंधित विद्रोही संगठन आरपीएफ/पीएलए के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच ग्रेनेड, तीन पिस्तौल, तीन आईईडी और तीन डेटोनेटर जब्त किए गए। अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान पकड़े गए विद्रोहियों ने गैर-मणिपुरी स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने और त्योहारी सीजन के दौरान इंफाल घाटी में शांति भंग की साजिश को कबूल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें