प्रसिद्ध असमिया संगीतकार रामेन बरुआ सोमवार सुबह गुवाहाटी स्थित अपने आवास से निकलने के बाद लापता हो गए। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
84 वर्षीय बरुआ सुबह गुवाहाटी के लतासिल इलाके में अपने घर से यह कहकर निकले थे कि वह पास के एक मंदिर में जा रहे हैं और देर शाम तक वापस नहीं लौटे, जिसके बाद उनके परिवार ने पुलिस को जानकारी दी। गुवाहाटी पुलिस उनकी तलाश कर रहे हैं।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि वे बरुआ के अचानक लापता होने से चिंतित हैं। प्रसिद्ध रेडियो कलाकार, बरुआ ने कई असमिया फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया है, जिनमें डॉ. बेजबरुआ, बरुआर सेंगर, मुकुता, ललिता, कोकाइदेउता और नाती अरु हाती शामिल हैं।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया मंच एक्स में, 'मैं रामेन बरुआ के अचानक लापता होने से बहुत परेशान हूं। वह आज सुबह से लापता हैं। उनकी अनुपस्थिति उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के लिए चिंता का विषय है। मैंने गुवाहाटी के आयुक्त दिगंता बोरा से सभी संसाधन जुटाने और उसका पता लगाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने को कहा है।'