असम के मोरीगांव जिले में पुलिस के आधिकारिक क्वार्टर में एक हवलदार का शव पंखे से लटका मिला। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सोनी नाथ के तौर पर की गई है, जो नेल्ली पुलिस स्टेशन में तैनात थे।
विज्ञापन
सुबह जब नाथ ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो उसी पुलिस स्टेशन से एक होम गार्ड उसकी तलाश में आया। होम गार्ड ने क्वार्टर के बरामदे में मृतक का शव लटका हुआ पाया। शुक्रवार की रात आत्महत्या करने का अंदाजा लगाया जा रहा है।
हैलाकांडी जिले का रहने वाले नाथ तीन महीने पहले ही सेवा में शामिल हुए थे। आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चला है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच फिलहाल जारी है।