फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: असम कांग्रेस के नेताओं की एआईसीसी में बैठक; चुनावी राज्यों का दौरा करेंगे मल्लिकार्जुन खरगे

Tue, 08 Aug 2023 04:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व पांच राज्यों-छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति बना रहा है। पार्टी के केंद्रीय नेताओं ने चुनावों के लिए बेहतर समन्वय के लिए 20 से अधिक राज्यों के वरिष्ठ राज्य नेतृत्व से मुलाकात की है।
विज्ञापन
Rahul Gandhi with Mallikarjun Kharge and KC Venugopal - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एआईसीसी में असम कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद हैं। इस बीच खरगे 13 अगस्त को छत्तीसगढ़, 18 अगस्त को तेलंगाना, 22 अगस्त को मध्य प्रदेश और 23 अगस्त को राजस्थान का दौरा करेंगे। वह अपनी यात्रा के दौरान इन राज्यों में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में पार्टी को लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी तेज कर देनी चाहिए। हम संगठन को फिर से मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि असम में कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी कर रही है। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को लोगों तक पहुंचना चाहिए और भाजपा के कुशासन के बारे में बात करनी चाहिए। उन्हाेंने ट्वीट किया कि कांग्रेस पार्टी ने ईंट दर ईंट मिलाकर असम का निर्माण किया और राज्य की शांति, प्रगति और कल्याण सुनिश्चित किया।

इसके अलावा कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व पांच राज्यों-छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति बना रहा है। पार्टी के केंद्रीय नेताओं ने चुनावों के लिए बेहतर समन्वय के लिए 20 से अधिक राज्यों के वरिष्ठ राज्य नेतृत्व से मुलाकात की है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, खरगे अगले सप्ताह से पांच राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष 13 अगस्त को रायपुर, 18 अगस्त को तेलंगाना और 22 अगस्त को भोपाल में रैली करेंगे। वे 23 अगस्त को जयपुर में एक रैली को संबोधित करने वाले हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी चुनावी राज्यों में आक्रामक प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें