फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: कांग्रेस को लग सकता है एक और झटका, सीएम हिमंत बोले- निलंबित विधायक राज्यसभा चुनाव में देंगे एनडीए का साथ

Sun, 20 Mar 2022 10:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

सरमा ने असंतुष्ट विपक्षी विधायक दास से नगांव जिले के राहा में उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सरमा ने कहा कि दास ने पहले घोषणा की थी कि वह सभी विकास कार्यों के लिए सरकार के साथ रहेंगे। अब उन्होंने राज्यसभा चुनाव में भाजपा नीत राजग उम्मीदवारों को वोट देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
हिमंता बिस्व सरमा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में कांग्रेस को एक और झटका लग सकता है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को दावा किया कि कांग्रेस के निलंबित विधायक शशिकांत दास आगामी राज्यसभा चुनाव के दौरान भातपा नीत एनडीए के उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे। राज्य की दो राज्यसभा सीटें दो अप्रैल को खाली हो रही हैं और इन दोनों सीटों के लिए 31 मार्च को मतदान होना है।

विज्ञापन


सरमा ने असंतुष्ट विपक्षी विधायक दास से नगांव जिले के राहा में उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सरमा ने कहा कि दास ने पहले घोषणा की थी कि वह सभी विकास कार्यों के लिए सरकार के साथ रहेंगे। अब उन्होंने राज्यसभा चुनाव में भाजपा नीत राजग उम्मीदवारों को वोट देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने बाद में दास के साथ अपनी मुलाकात को लेकर ट्वीट किया और कहा कि उन्होंने क्षेत्र में विकास गतिविधियों की समीक्षा की तथा उनमें तेजी लाने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वह सरमा के विकास कार्यों का समर्थन करते हैं और अपने निर्वाचन क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार के साथ रहेंगे।
विज्ञापन


राहा निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार विधायक दास ने 20 दिसंबर को घोषणा की थी कि उन्होंने सरकार में शामिल होने का फैसला किया है क्योंकि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि वह कांग्रेस में बने रहेंगे और वह भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं। उसके कुछ घंटों बाद राज्य कांग्रेस ने विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और बाद में उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था।

राज्य में राज्यसभा चुनाव पर सरमा के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने कहा कि पार्टी अपने सभी विधायकों को अपने उम्मीदवार रिपुन बोरा को वोट देने के लिए तीन लाइन वाला व्हिप जारी करेगी। बोरा ने कहा कि जब हम व्हिप जारी करेंगे, तो सभी विधायकों को पार्टी के उम्मीदवार को वोट देना होगा। उन्हें अपना वोट पार्टी के पोलिंग एजेंट को भी दिखाना होगा। अगर कोई विधायक व्हिप का पालन नहीं करता है, तो सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें