फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: 'असम देश के विकास में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध', एनआईपीईआर के उद्घाटन समारोह में बोले सीएम सरमा

Fri, 12 Jan 2024 02:50 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि क्षेत्रों में प्रतिदिन बड़े-बड़े विकास कार्य हो रहे हैं और ये लोगों को देश के विकास में योगदान देने के लिए उत्साहित कर रहे हैं।
विज्ञापन
Himanta Biswa Sarma - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को बताया कि असम देश के विकास में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। चांगसारी में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्माक्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (एनआईपीईआर) के उद्घाटन समारोह में सीएम सरमा ने कहा कि देश के बाकी हिस्सों के साथ पूर्वोत्तर का भावनात्मक संबंध मोदी सरकार के नेतृत्व में ही बना है। प्रधानमंत्री ने क्षेत्र के लोगों को देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन


एनआईपीईआर का उद्घाटन मील का पत्थर साबित होगा
सीएम सरमा ने कहा, 'चाहे वह स्वास्थ्य सेवा संकेतक हो या फिर फार्माक्यूटिकल क्षेत्र में जनशक्ति हम हर तरीके से देश के विकास में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।' उन्होंने कहा कि एनआईपीईआर के स्थाई कैंपस का उद्घाटन राज्य में स्वास्थ्य सेवा परिदृश्य को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा। 

उन्होंने बताया कि एनआईपीईआर-गुवाहटी, जिसे 2008 में गुवाहटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के परिसर में शुरू किया गया था, अब उसे एम्स गुवाहटी और आईआईटी-गुवाहटी के पास अपना स्थाई परिसर मिल गया है। असम के सीएम ने कहा कि इन संस्थानों की स्थापना से मानव संसाधन विकास में मदद मिलेगा। 
विज्ञापन


हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि क्षेत्रों में प्रतिदिन बड़े-बड़े विकास कार्य हो रहे हैं और ये लोगों को देश के विकास में योगदान देने के लिए उत्साहित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री भगवंत खुबा भी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें