फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: सीएम सरमा ने दोहराई गौरव गोगोई के पाकिस्तानी संबंध की बात, बोले- दावा झूठा निकला तो इस्तीफा दे दूंगा

Mon, 19 May 2025 10:45 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का दावा है कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई आईएसआई के निमंत्रण पर पाकिस्तान गए थे। सरमा का कहना है कि यदि उनके दावे झूठे निकलते हैं तो वह इस्तीफा दे देंगे। वहीं, कांग्रेस सांसद गोगोई ने सीएम सरमा के सभी दावों को खारिज किया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के आरोप एक बकवास के अलावा कुछ भी नहीं हैं। 
विज्ञापन
हिमंत बिस्वा सरमा / गौरव गोगोई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को एक बार फिर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से संबंध होने की अपनी बात दोहराई। उन्होंने दावा किया कि गोगोई पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के निमंत्रण पर पाकिस्तान गए थे। वहां से लौटने के बाद उन्होंने लड़ाकू विमान राफेल की खरीद का भी विरोध किया था। सरमा ने कहा कि अगर उनकी कही कोई भी बात झूठी निकलती है, तो वह इस्तीफा दे देंगे। 

विज्ञापन


सीएम सरमा ने हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का भी जिक्र किया, जिसे पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर तुलना करें तो ज्योति और बाकी लोगों का अपराध कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि गोगोई का पाकिस्तान जाना और राफेल सौदे का विरोध करना इससे भी गंभीर है। यह जासूसी नहीं है, तो क्या है? सीएम सरमा ने कहा, 'अगर मेरा एक भी शब्द गलत साबित हुआ तो मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा।'

ये भी पढ़ें: Priyanka Senapati: कौन हैं यूट्यूबर प्रियंका सेनापति? ज्योति मल्होत्रा से लिंक को लेकर जांच के दायरे में आईं
विज्ञापन


ISI के निमंत्रण पर पाकिस्तान गए थे गोगोई
इससे पहले, सीएम सरमा ने आरोप लगाया था कि गोगोई प्रशिक्षण लेने के लिए पाकिस्तान गए थे और यह एक गंभीर मामला है। समाचार एजेंसी एनएनआई ने सरमा के हवाले से कहा, 'गौरव गोगोई आईएसआई के निमंत्रण पर पाकिस्तान गए थे। हमारे पास वह दस्तावेज है। वह प्रशिक्षण लेने के लिए वहां गए थे। गौरव गोगोई पाकिस्तान गृह विभाग से पत्र प्राप्त करने के बाद वहां गए थे। यह एक गंभीर मामला है। इसके बाद और अधिक ठोस कार्रवाई की जाएगी।'

गोगोई की पत्नी के भी पाकिस्तानी सेना से संबंध होने का किया था दावा
सीएम सरमा ने यह भी दावा किया था कि गोगोई की पत्नी के पाकिस्तानी सेना के साथ अच्छे संबंध हैं। सरमा ने यह भी आरोप लगाया कि गोगोई अधिकारियों को सूचित किए बिना 15 दिनों तक पाकिस्तान में रहे। उन्होंने दावा किया कि उनकी पत्नी भारत में काम करते हुए पाकिस्तान स्थित एक एनजीओ से वेतन ले रही थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि गोगोई के कथित पाकिस्तानी संबंधों के बारे में सबूत 10 सितंबर तक सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Hyderabad: हैदराबाद में बम धमाके की साजिश नाकाम, आईएसआईएस से जुड़े दो संदिग्ध पकड़े गए; पुलिस की बड़ी कामयाबी

गोगोई ने खारिज किए सीएम सरमा के आरोप
कांग्रेस सांसद गोगोई ने अपने और अपनी पत्नी के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने सीएम सरमा से आरोपों के लिए सबूत पेश करने के लिए कहा। साथ ही गोगोई ने सरमा के आरोपों को सिर्फ एक बकवास बताया और उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई। गोगोई ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'मुख्यमंत्री जो कुछ भी कह रहे हैं, उसमें से 99% बकवास है। मैं उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं, जो उन्हें ही पता है। मैं असम में प्रवेश करने के बाद से ही उनके रडार पर हूं। उन्होंने पिछले 13 वर्षों में मेरे बारे में कई निराधार टिप्पणियां की हैं। सबसे हालिया टिप्पणी पागलपन और बेतुकी है।'

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें