आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी
असम भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी रविवार से एक विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है, जिसके तहत जनता से सुझाव लेकर अपना चुनावी घोषणापत्र तैयार किया जाएगा। भाजपा प्रवक्ता प्रणजल कलिता ने शनिवार को बताया कि इस अभियान की शुरुआत गुवाहाटी से होगी। इसे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
ये भी पढ़ें:- Operation Southern Spear: अमेरिका ने समुद्र में क्यों बरसाई आग? नाव पर किया घातक हमला, दो की मौत
इस अभियान के तहत खास तौर पर तैयार किए गए वीडियो वैन, जिन्हें ‘सुझाव वाहन’ नाम दिया गया है, पूरे राज्य की 126 विधानसभा सीटों में जाएंगी। इन वैनों के जरिए समाज के हर वर्ग से सुझाव, राय और समस्याएं जुटाई जाएंगी, जिनके आधार पर पार्टी का ‘संकल्प पत्र’ तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाजपा का लक्ष्य दो लाख से ज्यादा सुझाव इकट्ठा करने का है। इसके लिए राज्यभर में 75 से अधिक वीडियो वैन को पांच अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया गया है।
इन जगहों पर होगी इस अभियान की शुरुआत
गौरतलब है कि गुवाहाटी के अलावा नलबाड़ी, सिलचर, शिवसागर और बिश्वनाथ में भी एक साथ इस अभियान की शुरुआत होगी। स्थानीय भाजपा विधायक, जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे। जनता की भागीदारी बढ़ाने के लिए भाजपा ने एक हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया है। असम के किसी भी हिस्से से लोग इस नंबर पर मिस्ड कॉल देकर अपने सुझाव दर्ज करा सकते हैं।
अन्य वीडियो