फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: 'जनवरी-अगस्त में हत्या, दुष्कर्म और डकैती के लगभग 1400 मामले दर्ज', असम के CM सरमा ने जारी किए आंकड़े

Wed, 25 Oct 2023 07:02 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

हत्या, दुष्कर्म और डकैती के आंकड़ों पर जानकारी देते हुए असम के सीएम हिमंत ने कहा कि चालू वर्ष की जनवरी-अगस्त के दौरान हत्या के 686 मामले, दुष्कर्म के 656, डकैती के 55 मामले दर्ज किए गए। सरकार के सक्रिय कदमों के कारण बड़े अपराधों में कमी देखी गई है। 
विज्ञापन
असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम राज्य में हत्या, दुष्कर्म और डकैती से जुड़े आंकड़े मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में साझा किए। आंकड़ों पर ध्यान केंद्रित करते हुए उन्होंने कहा, पिछले आठ महीनों के दौरान पूरे असम में हत्या, दुष्कर्म, डकैती के लगभग 1,400 मामले दर्ज किए गए। साथ ही दावा किया कि राज्य में ऐसे मामलों की घटती प्रवृत्ति देखी जा रही है। उन्होंने कहा, असम को अपराध मुक्त राज्य बनाने की हमारी प्रतिबद्धता सही दिशा में सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व ने कहा कि चालू वर्ष की जनवरी-अगस्त अवधि के दौरान असम में हत्या के 686 मामले, दुष्कर्म के 656 और डकैती के 55 मामले दर्ज किए गए। उन्होंने कहा, सरकार के सक्रिय कदमों के कारण बड़े अपराधों में कमी देखी गई है। आंकड़ों पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री हिमंत ने कहा कि पुलिस गश्त, अपराध प्रबंधन में दक्षता में वृद्धि, फोरेंसिक के उपयोग, नागरिकों-पुलिस समन्वय और राज्य सरकार के दृढ़ समर्थन से अपराध डेटा में कमी आई है। उन्होंने कहा कि 2022 में हत्या, दुष्कर्म और डकैती के 2,282 मामले दर्ज किए गए। वहीं 2021 के आंकड़ों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, तीन अपराधों की 3,302 घटनाएं हुई। 2020 में 3,065 और 2019 में 3,385 घटनाएं देखी गईं।

माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर मुख्यमंत्री के पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, असम के पुलिस महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सर, @assampolice असम के लोगों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए सभी प्रयास करेगा।
विज्ञापन


blockquote class="twitter-tweet">

Sir, @assampolice shall make all efforts to fulfil your commitment to the people of Assam. Warm regards. https://t.co/qCoHnQQwal

— GP Singh (@gpsinghips) October 25, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें