फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सम्मानित, सिंगापुर की 'ली कुआन यू एक्सचेंज फेलोशिप' के लिए चुना गया

Sun, 17 Sep 2023 06:25 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम के मुख्यमंत्री सरमा को विकास और अंतरराष्ट्रीय सद्भाव के मुद्दे को आगे बढ़ाने में उनकी महान भूमिका के लिए 'ली कुआन यू एक्सचेंज फेलोशिप' पुरस्कार के लिए चुना गया है। 
 
विज्ञापन
हिमंता बिस्वा सरमा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को सिंगापुर की 'ली कुआन यू एक्सचेंज फेलोशिप' से सम्मानित किया गया। इस बात की पुष्टि रविवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति से हुई। इसमें कहा गया कि फेलोशिप के हिस्से के रूप में, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को सार्वजनिक कार्यों और विकास में उनके समर्पित नेतृत्व के लिए निमंत्रण भेजा गया है। 'ली कुआन यू एक्सचेंज फेलोशिप' के जरिए उन्हें सिंगापुर आने का निमंत्रण दिया गया है।

विज्ञापन


क्या है 'ली कुआन यू एक्सचेंज फेलोशिप'?
आपको बता दें यह फेलोशिप व्यक्तियों को उनके राष्ट्र के विकास और सिंगापुर के साथ द्विपक्षीय संबंधों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान की जाती है। फ़ेलोशिप सिंगापुर के संस्थापक प्रधानमंत्री ली कुआन यू को राष्ट्र के प्रति उनके योगदान के लिए श्रद्धांजलि के रूप में शुरू की गई थी। 

विज्ञप्ति के जरिए सामने आई बात
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में कहा गया,"सरमा को विकास और अंतरराष्ट्रीय सद्भाव के मुद्दे को आगे बढ़ाने में उनकी महान भूमिका के लिए पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसमें कहा गया है कि वह यह फेलोशिप पाने वाले असम के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।
विज्ञापन


इन लोगों की सूची में हो गए शामिल
इस उपलब्धि के साथ ही, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया की सूची में असम के मुख्यमंत्री सरमा भी शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें