फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himanta Biswa Sarma: 'भूपेश बघेल को नेतृत्व से हटाने की चल रही तैयारी', असम सीएम का बड़ा दावा

Thu, 02 Nov 2023 01:56 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

सरमा ने कहा कि 'मैं 22 सालों तक कांग्रेस में रहा इसलिए मेरे पास पार्टी की आंतरिक जानकारी रहती है। चुनाव के बाद कांग्रेस, बघेल को नेतृत्व पद से या तो तुरंत हटा देगी या फिर धीरे-धीरे उन्हें हटाया जाएगा।'
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने एक बड़ा दावा किया है, जिसमें सरमा ने कहा है कि कांग्रेस, छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल को नेतृत्व पद से हटाने की तैयारी कर रही है। सरमा छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। रायपुर में पत्रकारों से बात करते हुए असम सीएम ने कहा कि 'मेरे पास जो जानकारी है, उसके मुताबिक कांग्रेस ने तय किया है कि भूपेश बघेल का नाम पोस्टर और बैनर से हटाना चाहिए। बीते 10 दिनों से यह शुरू हो गया है। मैं 22 सालों तक कांग्रेस में रहा इसलिए मेरे पास पार्टी की आंतरिक जानकारी रहती है। चुनाव के बाद कांग्रेस, बघेल को नेतृत्व पद से या तो तुरंत हटा देगी या फिर धीरे-धीरे उन्हें हटाया जाएगा।'
विज्ञापन


'कांग्रेस के लिए बघेल से ज्यादा अकबर अहम'
चुनाव आयोग से नोटिस मिलने पर हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि 'जब मैंने अकबर के खिलाफ बोला तो कांग्रेस ने मेरे खिलाफ शिकायत कर दी। अगर मैंने टीएस सिंहदेव या बघेल के खिलाफ कुछ बोला होता और तब वह शिकायत करते तो बात समझ भी आती। मुझे लगता है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए भूपेश बघेल से ज्यादा अहम अकबर है। कांग्रेस को अकबर इतना प्यारा क्यों है?'

क्यों मिला है सरमा को नोटिस
बता दें कि बीती 18 अक्तूबर को छत्तीसगढ़ के कवर्धा में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करते हुए हिमंता बिस्व सरमा ने कवर्धा में कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर पर हमला बोला था। सरमा ने कहा कि 'अगर अकबर को नहीं भेजा गया तो माता कौशल्या की भूमि अपवित्र हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर एक अकबर कहीं आता है तो 100 अकबरों को बुलाता है। इसलिए जितनी जल्दी हो सके उसे विदा करो नहीं तो माता कौशल्या की धरती अपवित्र हो जाएगी।' इस पर कांग्रेस ने सरमा पर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में शिकायत की। चुनाव आयोग ने सरमा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें