फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: असम में 7 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार, सीएम सरमा ने मंत्री पद के लिए चार नामों का एलान किया

Thu, 05 Dec 2024 06:30 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने एलान किया है कि 7 दिसंबर को राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार होगा। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे नए मंत्रियों का शपथग्रहण होगा। सरमा ने नए मंत्रियों के नाम का भी एलान किया। इनमें विधायक प्रशांत फूकन, कौशिक राय, कृष्णेन्दु राय और रूपेश गोआवा का नाम शामिल है। सीएम ने इन सभी विधायकों को शुभकामनाएं भी दीं। 
विज्ञापन


इस विस्तार से कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 20 हो जाएगी।

भाजपा अध्यक्ष से दो दिन पहले मिले थे असम सीएम
सरमा ने मंगलवार को ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्रीय मंत्रियों के साथ कई बैठकें कीं और उनके साथ राज्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। माना जा रहा था कि उन्होंने नड्डा के साथ कैबिनेट विस्तार पर बात की। साथ ही उन्होंने नड्डा को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और अन्य केंद्रीय स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन में राज्य द्वारा की गई महत्वपूर्ण प्रगति के बारे में भी जानकारी दी।

असम में उपचुनाव में जीत से बुलंद हैं सरमा के हौसले
पिछले महीने ही भाजपा और उसके सहयोगियों ने असम में सभी पांच विधानसभा में हुए उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की थी। समागुरी में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए, भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में सेंधमारी की। जीत से पार्टी के नेतृत्व में खुशी की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें