फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: दूसरे चरण में कुल 37 उम्मीदवार दागी, इनमें सबसे ज्यादा भाजपा के 11 प्रत्याशी

Tue, 23 Mar 2021 03:51 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

असम विधानसभा चुनाव 2021: एडीआर की इस रिपोर्ट में दूसरे चरण में चुनाव लड़ने वाले सभी 345 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया गया है। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि असम में कितने उम्मीदवार करोड़पति हैं और वे किस-किस राजनीतिक दल से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल - फोटो : facebook.com/SarbanandaSonowal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में 126 सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान होना है। इसके लिए 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल की तारीख घोषित की गई है। दो मई को चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। वहीं, इस बीच एडीआर ने असम के वर्तमान उम्मीदवारों का लेखा-जोखा जारी किया है। एडीआर की इस रिपोर्ट में दूसरे चरण में चुनाव लड़ने वाले सभी 345 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया गया है, जो 39 निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि असम में कितने उम्मीदवार करोड़पति हैं और वे किस-किस राजनीतिक दल से ताल्लुक रखते हैं। साथ ही कितने उम्मीदवारों ने खुद के खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 

विज्ञापन

 

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, 345 में से 37 (11 फीसदी) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। वहीं, नौ फीसदी यानी 30 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इसके अलावा 73 उम्मीदवार (21 फीसदी) करोड़पति हैं। भाजपा के 34 में से 11 उम्मीद दागी है, कांग्रेस के 28 में से पांच, AIUDF के सात में पांच, AGP के छह में दो, असम जातीय परिषद के 19 में से तीन और बाकी में से एक-एक। बता दें कि असम विधानसभा चुनाव 2021 के दूसरे चरण में उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 2.19 करोड़ रुपये है। 
 
  • भाजपा - 34 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 2.74 करोड़ रुपये
  • कांग्रेस- 28 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 4.78 करोड़ रुपये
  • असम जातीय परिषद - 19 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 88.70 लाख करोड़ रुपये
  • AIUDF- सात उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 21.25 करोड़ रुपये
  • AGP- छह उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 1.13 करोड़ रुपये
  • SUCI(C)- 13 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 25.43 लाख रुपये
विज्ञापन

राज्य के सबसे रईस उम्मीदवारों की बात करें तो इस लिस्ट में निर्दलीय उम्मीदवार राहुल रॉय सबसे आगे हैं। सिलचर जिले की उधरबोंड सीट से उम्मीदवार राहुल की कुल संपत्ति 131 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसमें चल संपत्ति 5.51,35,458 करोड़ और अचल संपत्ति 1,25,71,06,325 करोड़ रुपये बताई गई है। दूसरे नंबर पर हैलाकांडी जिले की अलगापुर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार डेजी रॉय हैं। उनकी कुल संपत्ति 131 करोड़ रुपये से ज्यादा है, जिसमें 5,43,53,006 की चल संपत्ति और 5,43,53,006 की अचल संपत्ति है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर होजाई की जमुनामुख सीट से एआईयूडीएफ के उम्मीदवार सिराज उद्दीन अजमल हैं। उनकी कुल संपत्ति 111 करोड़ से ज्यादा है, जिसमें 59,08,33,597 की चल संपत्ति और 52,27,95,295 की अचल संपत्ति है। वहीं, इस लिस्ट में सबसे गरीब उम्मीदवार का भी जिक्र किया गया है। इस सूची में सबसे आगे करीमगंज की रतबारी (एससी) सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बिष्णु धरि मलाह हैं। उनकी कुल उनकी कुल संपत्ति 8,158 हजार है, अचल संपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें