फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में बोले सीएम योगी : राम के बिना भारत का काम नहीं चल सकता

Wed, 17 Mar 2021 03:24 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

  • असम के होजाई में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली
  • रैली में कांग्रेस पर तुष्टिकरण का लगाया आरोप
विज्ञापन
असम में योगी आदित्यनाथ की रैली - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां रैली कर रहे हैं। असम के होजाई में योगी आदित्यानाथ रैली कर रहे हैं। रैली से पहले योगी आदित्यनाथ ने गुवाहाटी में प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर की पूजा की और वहां के दर्शन किए।

विज्ञापन


रैली के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया। योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि पहले की सरकारों ने उत्तर-पूर्व के राज्यों की अनदेखी की। उन्होंने कहा कि उत्तर-पूर्व के राज्यों के विकास में अब पंख लग गए हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कामाख्या मंदिर में जयश्री राम के नारे सुनकर आनंद मिला।

असम में रैली के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर का सपना पूरा हुआ। रैली में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत का काम राम के बिना नहीं चल सकता। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब तीन तलाक कहने वाले लोग जेल जाएंगे। 
विज्ञापन


रैली में योगी आदित्यनाथ ने ये भी कहा कि असम में समृद्धि देने वाली सरकार ही होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाई गई, अब असम का व्यक्ति भी वहां जाकर रह सकता है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें