फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam Election 2026: सीएम हिमंत बिस्व सरमा को कौन देगा टक्कर? कांग्रेस ने असम चुनाव को लेकर जारी की चौथी सूची

Fri, 20 Mar 2026 09:47 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

Assam Assembly Election 2026: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की गई है। पार्टी ने इस सूची में अपने सहयोगी दल के छोड़ी गई सीटों का भी जिक्र किया है। कांग्रेस ने सीएम हिमंत बिस्व सरमा के सामने भी अपने उम्मीदवार की घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
असम विधानसभा चुनाव 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी की तरफ से अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में कांग्रेस ने कुल सात उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, जबकि पार्टी ने अपने सहयोगी दल रायजोर दल के लिए 11 सीटें छोड़ी हैं। कांग्रेस ने जो 11 सीटें रायजोर दल के लिए छोड़ी हैं, उनमें मानस, दलगांव, धींग, कालियाबोर, तेजपुर, सिस्सीबारगांव, मार्गेरिटा, डिगबोई, सिबसागर, मरिअनी, बोखाखत शामिल हैं। बता दें कि, असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और 4 मई को नतीजे आएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - बंगाल के लिए ममता की 10 प्रतिज्ञा: महिलाओं और युवाओं को मिलेंगे 18 हजार सालाना, हर परिवार को मिलेगा पक्का घर

कांग्रेस की चौथी सीट में कौन-कौन?

  1. जलुकबारी से बिदिशा निओग
  2. तांगला से रोहित परिगा
  3. बिश्वनाथ से जयंता बोराह
  4. नाउबोइचा (एससी) से डॉ. जॉय प्रकाश दास
  5. महमोरा से ज्ञानदीप मोहन
  6. टिटाबोर से प्राण कुर्मी
  7. हैलाकांडी से राहुल रॉय

सीएम हिमंत बिस्व सरमा के सामने कौन?

कांग्रेस पार्टी ने राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के सामने माहिला उम्मीदवार को टिकट दिया है। सीएम हिमंत बिस्व सरमा जलुकबारी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जिनके सामने बिदिशा निओग मैदान में दिखेंगी। कांग्रेस पार्टी ने अब तक चार सूची में कुल 94 उम्मीदवारों को उतार चुकी है। इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस ने तीसरी सूची में 22 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था।


असम विधानसभा चुनाव 2026

  • विधानसभा की कुल सीटें: 126, बहुमत के लिए: 64
  • अधिसूचना- 16 मार्च
  • नामांकन की आखिरी तारीख- 23 मार्च
  • नामांकन पत्रों की जांच- 24 मार्च
  • नाम वापसी की आखिरी तारीख- 26 मार्च
  • मतदान- 9 अप्रैल, नतीजे-  4 मई

विज्ञापन

यह भी पढ़ें - Supreme Court: 'ब्राह्मोफोबिया' पर याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- शिक्षा और भाईचारे से खत्म होगी नफरत
विज्ञापन

 

2021 के असम विधानसभा चुनावों में क्या थे नतीजे?

असम विधानसभा की, 2021 के विधानसभा चुनाव में असम की 126 सीटों में से 60 सीटें सत्ताधारी भाजपा ने जीती थीं। वहीं, कांग्रेस के खाते में 29 सीटें गईं थीं। बदरुद्दीन अजमल की पार्टी एआईयूडी एफ को 16 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, असम गढ़ परिषद को नौ, यूपीपीएल को छह, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट को चार, माकपा को एक सीट पर जीत मिली थी। वहीं, सिबसागर सीट पर निर्दलीय उम्मीदार अखिल गोगोई जीते थे। 




संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें