फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम विधानसभा चुनाव: एजीपी ने 13 उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी

Sun, 14 Mar 2021 10:59 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, गुवाहाटी
विज्ञापन
असम गण परिषद - फोटो : ANI
विज्ञापन

असम में भारतीय जनता पार्टी नीत गठबंधन में शामिल असम गण परिषद ने विधानसभा चुनाव के लिए 13 उम्मीदवारों की तीसरी सूची रविवार को जारी कर दिया है। असम गण परिषद (एजीपी) ने मंत्री फणी भूषण चौधरी और भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी को टिकट दिया है।

विज्ञापन


पार्टी महासचिव रमेंद्र नारायण कलिता की ओर से छह अप्रैल को होने वाले तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए जारी सूची में तीन मौजूदा विधायकों के नाम भी शामिल हैं। चौधरी को बोंगाइगांव से टिकट दिया गया है जबकि मौजूदा अन्य विधायकों में कलिता खुद गुवाहाटी पश्चिम सीट से अपनी किस्मत अज़माएंगे। वहीं गुनींद्र नाथ दास को बारपेटा सीट से उतारा गया है।

एजीपी महासचिव ने कहा कि पटवारी को सरूखेत्री सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने पूर्व मंत्री कमलाकांत कलिता (चायगांव), भूपेन राय (अभयपुरी उत्तर), जावेद इस्लाम (मनकचर), पूर्णेंदु बानिका (अभयपुरी दक्षिण), ज्योतिष दास (गोलपाड़ा पूर्व), शेख शाह आलम (गोलपाड़ा पश्चिम), रंजित डेका (भबानीपुर), रबी-उल-हुसैन (चेंगा) और ज्योति प्रसाद दास (बोको)को टिकट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें