लेडी सिंघम के नाम से मशहूर 30 वर्षीय जूनमोही राभा की कार मंगलवार को कलियाबोर के सरुभुगिया गांव में एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई थी, जिसमें उनकी मौत हो गई।
असम पुलिस ने महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर जूनमोही राभा की मौत के लिए सीबीआई जांच की सिफारिश की है। जूनमोही एक सड़क दुर्घटना में दबंग पुलिस के तौर पर लोकप्रिय हुई थी।
विज्ञापन
असम के पुलिस महानिदेशक जी पी सिंह ने कहा कि नागांव और लखीमपुर जिलों में जहां जूनमोही ने काम किया था और जहां उनकी मौत से जुड़े मामले दर्ज किए गए हैं। राभा की मौत के मामले में नागांव और लखीमपुर जिलों के पुलिस अधीक्षकों का तबादला कर दिया गया है।
उन्होंने कहा- सीआईडी टीम और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस हेडक्वार्टर में पूरे मामले की समीक्षा करने के बाद, मैंने सरकार से जूनमोही राभा से संबंधित चार मामलों को सीबीआई को स्थानांतरित करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
लेडी सिंघम के नाम से मशहूर 30 वर्षीय जूनमोही राभा की कार मंगलवार को कलियाबोर के सरुभुगिया गांव में एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई थी, जिसमें उनकी मौत हो गई।
सिंह ने बताया कि इस मामले को सीआईडी की टीम को सौंपने का फैसला जनता की भावनाओं को ध्यान में रखकर लिया गया है।
चार में से तीन मामले नागांव जिले में दर्ज है। उनमें से एक मामले में जो 5 मई को दर्ज कराई थी, उसमें वह जांच अधिकारी के तौर पर शामिल थी। वहीं दो मामले उनकी मौत से संबंधित हैं। चौथा मामला जूनमोही के खिलाफ लखीमपुर जिले में दर्ज है। इस मामले में उनके खिलाफ आपराधिक साजिश, डकैती, जान से मारने की कोशिश, गलत तरीके से बंधक बनाने और जबरन वसूली के आरोप में दर्ज किया गया था। यह मामला उनकी मौत से एक दिन पहले यानी की 15 मई को दर्ज कराया गया था।