असम में एआईयूडीएफ विधायक अमीनुल इस्लाम को पहलगाम हमले पर भड़काऊ बयान देने के आरोप में एनएसए के तहत गिरफ्तार किया गया। विधायक इस्लाम ने पहलगाम आतंकी हमले को सरकार की साजिश बताया था।
असम के नगांव जिले में एआईयूडीएफ के विधायक अमीनुल इस्लाम को नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) के तहत हिरासत में लिया गया है। उन पर पाकिस्तान का बचाव करने और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सरकार पर साजिश का आरोप लगाने जैसे भड़काऊ बयान देने का आरोप है। बता दें कि अमीनुल इस्लाम को पहले 24 अप्रैल को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि 8 मई को उन्हें जमानत मिल गई, लेकिन इसके तुरंत बाद उन्हें एनएसए के तहत फिर से गिरफ्तार कर नगांव सेंट्रल जेल में ही रखा गया।
इस्लाम के खिलाफ दर्ज है 23 अन्य मामले
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर की थी टिप्पणी
इससे पहले 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भी विधायक इस्लाम की तरफ से गई टिप्पणी विवादों का कारण बनी थी। जहां हमले के अगले दिन चुनाव प्रचार के दौरान अमीनुल इस्लाम का बयान वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने कहा कि पहलगाम और पुलवामा जैसे हमले देश को सांप्रदायिक आधार पर बांटने की साजिश का हिस्सा हैं।
ये भी पढ़ें:- Turkey: जिस तुर्किये के बहिष्कार की उठ रही मांग, उसी की कंपनी संभाल रही भारतीय हवाई अड्डों के सारे अहम काम
पहले भी विवादों में रहे हैं इस्लाम
अमीनुल इस्लाम को अप्रैल 2020 में भी कोविड-19 अस्पतालों और क्वारंटीन सेंटरों की हालत को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर गिरफ्तार किया गया था। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक असम में इस्लाम सहित 61 लोगों को जम्मू-कश्मीर हमले के बाद पाकिस्तान समर्थक टिप्पणियों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।