असम के पहाड़ी जिले कार्बी आंग्लांग में ऑल आदिवासी नेशनल लिब्रेशन आर्मी (आनला) के 13 कैडरों ने रविवार को सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया। आनला कैडरों ने चार एके शृंखला की राइफलें, पांच पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद सौंपे।
विज्ञापन
इस मौके पर असम पुलिस, भारतीय सेना, असम राइफल्स और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। सत्यराज हजारिका, डीआईजी (सेंट्रल रेंज) ने कहा, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की असम को आतंकवाद मुक्त राज्य बनाने की अपील के बाद सेना और अन्य सुरक्षा बलों ने मिलकर आनला कैंडरों से मुख्यधारा में लौटने को कहा। आनला कैडरों ने हमारे प्रस्ताव को मान लिया और आत्मसमर्पण करने को तैयार हो गए। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी ट्वीट पर इसकी जानकारी दी।