उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की रविवार को हुई समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) परीक्षा 2016 में पूछे गए सवालों से परीक्षार्थियों को नवंबर की गुनगुनी ठंड में पसीना छूट गया। परीक्षा में सर्जिकल स्ट्राइक और कालेधन से जुड़े सवाल भी पूछे गए।
सवाल पूछने के पैटर्न से प्रतियोगियों को लगा कि आयोग अपनी पुरानी गलतियों से सबक ले रहा है और अपने पुराने पेपर सेटर और मॉडरेटर को बदलकर नई टीम तैयार कर ली है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा प्रदेश के 21 जिलों में हुई। इसमें 52 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए। 385191 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
प्रथम सत्र में 204907 और द्वितीय सत्र में 203261 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसी प्रकार पहले सत्र में 53.20 एवं 52.77 फीसदी उपस्थिति रही, जबकि आरओ-एआरओ में 48 फीसदी ने छोड़ दी परीक्षा। परीक्षा के दौरान यह अफवाह बड़ी तेजी से फैली की पर्चा आउट हो गया है। फिलहाल लोक सेवा आयोग के सचिव ने इस प्रकार की चर्चा को अफवाह बताया।