फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bibi Ka Maqbara: साल के अंत तक नए रूप में दिखेगा बीबी का मकबरा, एएसआई ने किया दावा

Sun, 13 Nov 2022 10:47 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, औरंगाबाद

सार

बीबी का मकबरा आगरा के ताजमहल जैसा दिखता है जिसे खाम नदी के पास सम्राट औरंगजेब की पहली पत्नी दिलरस बानो बेगम के लिए बनाया गया था।
विज्ञापन
बीबी का मकबरा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग(एएसआई) के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि विभाग इस साल के अंत तक महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में 17वीं सदी के स्मारक 'बीबी का मकबरा' को नए रूप देने का काम पूरा कर लेगा। इस स्मारक पर पर्यटकों की काफी भीड़ जुटती हैं।

विज्ञापन


आगरा के ताजमहल के जैसा दिखता है स्मारक
स्मारक, जो आगरा के ताजमहल जैसा दिखता है, खाम नदी के पास सम्राट औरंगजेब की पहली पत्नी दिलरस बानो बेगम के लिए बनाया गया था। उन्हें मरणोपरांत 'रबिया-उद-दुरानी' की उपाधि दी गई। एएसआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया राबिया-उद-दुरानी का प्रमुख मकबरा, जिसे दक्कन का ताज भी कहा जाता है, को नए साल में एक नया रूप  मिलेगा। 

लाइटिंग व्यवस्था की जा रही दुरुस्त
बीबी का मकबरा उन कुछ स्मारकों में से एक है जो हर दिन रात 10 बजे तक खुला रहता है। इसलिए, रात में इसे दीप्तिमान बनाने के लिए, एएसआई ने संरचना को रोशन करने का फैसला किया है। अधिकारी ने कहा रोशनी का प्राथमिक परीक्षण पहले ही हो चुका है, उन्हें स्टेनलेस स्टील के जाल से सुरक्षित किया जाएगा ताकि वे सुरक्षित रहें।  उन्होंने कहा कि परिसर को भी पूरी तरह से बदल दिया जाएगा क्योंकि एएसआई पेड़ों को बदलकर और  पानी की टंकी में फव्वारों को क्रियाशील बनाकर परिदृश्य को और भी बदला जाएगा। अधिकारी ने कहा कि मकबरे की भीतरी और बाहरी सीमाओं को प्लास्टर करने का काम पहले से ही चल रहा है। यह भी इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें