ASI: टिन की चादरों से ढंका गई औरंगजेब का मकबरा; ढांचे को हटाने की मांग को लेकर महाराष्ट्र में गरमाई है सियासत
Thu, 20 Mar 2025 07:21 PM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर
सार
औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के विरोध प्रदर्शन के कारण सोमवार को नागपुर में हिंसा भड़क गई थी। 17वीं सदी के मुगल सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित हिंदी फिल्म 'छावा' की सफलता के बाद चर्चा में हैं।
महाराष्ट्र के संभाजीनगर जिले में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब के मकबरे को हटाने की मांग के बीच भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने 18वीं सदी के इस ढांचे को दोनों तरफ से टिन की चादरों से ढंक दिया।
विज्ञापन
यह निर्णय जिला प्रशासन ने दो दिन पहले लिया था। कलेक्टर दिलीप स्वामी और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार राठौड़ ने एएसआई अधिकारियों के साथ दो दिन पूर्व खुलताबाद स्थित मकबरे का दौरा किया था। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात को ढांचे के दोनों तरफ टिन की चादरें और तार की बाड़ लगा दी गई। एक वरिष्ठ जिला अधिकारी ने बताया कि मकबरे के चारों ओर एक गोलाकार बाड़ भी लगाई जाएगी।
औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के विरोध प्रदर्शन के कारण सोमवार को नागपुर में हिंसा भड़क गई थी। 17वीं सदी के मुगल सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित हिंदी फिल्म 'छावा' की सफलता के बाद चर्चा में हैं। संभाजी महाराज मराठा राज्य के दूसरे शासक थे, जिन्हें औरंगजेब के आदेश पर क्रूरतापूर्वक मार दिया गया था।