फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI Mission: भारत एआई मिशन को मिलेगा नया रूप, वैष्णव बोले- अगले कुछ हफ्तों में शॉर्टलिस्ट होगी एलएलएम टीमें

Mon, 07 Apr 2025 10:39 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत का एआई मिशन एक नया रूप लेने को तैयार है। इसकी तैयारी पर जोर देते हुए आज केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि एआई-लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) अनुप्रयोगों का मूल्यांकन अंतिम चरण में है और जल्द ही सरकार उन संस्थाओं को शॉर्टलिस्ट करेगी। 
विज्ञापन
कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को  एआई-लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) अनुप्रयोगों के मूल्यांकन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एआई-लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) अनुप्रयोगों का मूल्यांकन अंतिम चरण में है और जल्द ही सरकार उन संस्थाओं को शॉर्टलिस्ट करेगी, जिन्हें भारत एआई मिशन के तहत फंडिंग मिलेगी।

विज्ञापन


अगले कुछ हफ्तों में एलएलएम टीमों को किया जाएगा पुरस्कृत
बता दें कि आईटी और रेल मंत्री वैष्णव दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) में सेमीकंडक्टर और माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स के लिए विनोद धाम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अगले कुछ हफ्तों में एआई एलएलएम टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा, जिन्हें फंडिंग मिलनी शुरू होगी। इस परियोजना के तहत फरवरी में मंत्री ने घोषणा की थी कि अगले 18 महीनों में भारत का अपना एआई प्लेटफॉर्म होगा।

ये भी पढे़ें:- Supreme Court: रिश्ते में खटास पर 'शादी के झूठे बहाने' का आरोप नहीं लगाया जा सकता, सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश
विज्ञापन


14000 जीपीयू की हुई प्राप्ती
इसके अलावा, वैष्णव ने बताया कि एआई मिशन के तहत 14,000 ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (जीपीयू) प्राप्त किए गए हैं। साथ ही दूसरे चरण के लिए पैनल प्रक्रिया चल रही है, जिससे स्टार्टअप और एआई शोधकर्ताओं को बड़ी कंप्यूटिंग सुविधा मिलेगी।

ये भी पढे़ें:- Rahul Gandhi: 'ट्रंप ने भ्रम का पर्दाफाश किया, लेकिन हमें...,' बाजार में जारी उथल-पुथल के बीच बोले राहुल

विज्ञापन


गौरतलब है कि डीटीयू ने इस अवसर पर विनोद धाम के नाम पर एक उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया, जो सेमीकंडक्टर नवाचार और विनिर्माण के लिए भारत के मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस केंद्र के उद्घाटन समारोह में विनोद धाम के साथ डीटीयू के कुलपति प्रतीक शर्मा और अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें