फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Global Health Leaders Award: आशा कार्यकर्ताओं को मिला WHO की ओर से ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई

Mon, 23 May 2022 08:16 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा, वे एक स्वस्थ भारत सुनिश्चित करने में सबसे आगे हैं। उनका समर्पण और दृढ़ संकल्प सराहनीय है। 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@ Bjp4india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की 10 लाख आशा स्वयंसेवियों को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से रविवार को सम्मानित किया गया। उन्हें डब्ल्यूएचओ महानिदेशक के ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड से नवाजा गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, मुझे इस बात की खुशी है कि आशा कार्यकर्ताओं की पूरी टीम को डब्ल्यूएचओ महानिदेशक के ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सभी आशा कार्यकर्ताओं को बधाई। वे एक स्वस्थ भारत सुनिश्चित करने में सबसे आगे हैं। उनका समर्पण और दृढ़ संकल्प सराहनीय है। 

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने रविवार को वैश्विक स्वास्थ्य, बढ़ाने, नेतृत्व का प्रदर्शन करने और क्षेत्रीय स्वास्थ्य के मुद्दों पर प्रतिबद्धता को लेकर उल्लेखनीय योगदानों को पहचान देने के लिए रविवार को छह अवार्ड का एलान किया। यह समारोह 75वीं विश्व स्वास्थ्य सभा के उद्घाटन सत्र का हिस्सा था।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने की जमकर तारीफ
डॉ. टेड्रोस ने कहा कि आशा स्वयंसेवियों ने मातृत्व सेवा और बच्चों के लिए टीकाकरण के क्षेत्र में भी अहम काम किया है। इसके अलावा उन्होंने भारत में सामुदायिक हेल्थकेयर को बेहतर करने में, तनाव और टीबी के लिए इलाज और पोषण के साथ साफ-सफाई व स्वस्थ जीवन को लेकर भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया, असमानता, विवाद, खाद्य असुरक्षा, जलवायु संकट और एक वैश्विक महामारी का सामना कर रही है, यह अवार्ड उन लोगों के कार्यों को पहचान देता है जिन्होंने दुनियाभर में स्वास्थ्य की सुरक्षा और इसे बढ़ावा देने में उल्लेखनीय योगदान दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह अवार्ड निस्वार्थ सेवा को समर्पित है।
विज्ञापन




ग्रामीण भारत में संपर्क का पहला बिंदु 
मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता अथवा आशा वॉलंटियर भारतीय सरकार से संबद्ध हेल्थकेयर कर्मचारी होती हैं, जो ग्रामीण भारत में संपर्क का पहला बिंदु हैं। इनमें से कई का नाम देश में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चरम के दौरान घर-घर जाकर इस महामारी के मरीजों की पहचान करने के लिए चर्चा में आया था।
विज्ञापन




स्वास्थ्य मंत्री ने भी दी बधाई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी आशा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा, आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवा वितरण में सबसे आगे हैं। उन्होंने COVID-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए देश में अग्रणी भूमिका निभाई। सभी को बधाई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें