फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात : आसाराम ने मांगी अस्थायी जमानत, कहा- बीमार पत्नी की देखभाल करनी है

Thu, 28 Jan 2021 09:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
आसाराम - फोटो : self
विज्ञापन

जेल में बंद आसाराम ने बृहस्पतिवार को दुष्कर्म के आरोपों की सुनवाई कर रही गुजरात की निचली अदालत के समक्ष अपनी बीमार पत्नी की देखभाल के लिए 30 दिन की अस्थायी जमानत  याचिका दाखिल की।

विज्ञापन


यह याचिका गांधीनगर में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एसएन सोलंकी की अदालत के समक्ष दाखिल की गई।अदालत ने याचिका की सुनवाई के लिए 30 जनवरी की तारीख तय की है। बता दें, 79 वर्षीय आसाराम के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में गुजरात की राजधानी में सत्र अदालत के समक्ष सुनवाई चल रही है। आसाराम दुष्कर्म के ही एक अन्य मामले में आजीवन कारावास की सजा के तहत जोधपुर जेल में बंद है। वह 2013 से ही जेल में है।

77 वर्षीय पत्नी लख्मी देवी की बीमारी को बनाया आधार
आसाराम ने 77 वर्षीय पत्नी लख्मी देवी की बीमारी और उनके ऑपरेशन के आधार पर 30 दिनों की जमानत का अनुरोध किया है। जमानत अर्जी के मुताबिक, अहमदाबाद के यूएन मेहता हार्ट अस्पताल में लक्ष्मी देवी का दिल का ऑपरेशन होना है और उनकी देखभाल के लिए कोई नहीं होने से लक्ष्मी देवी ने डॉक्टरों को सूचित किया है कि वह स्वयं ही एक फरवरी को अस्पताल में भर्ती हो जाएंगी। इसके मुताबिक, दिल के ऑपरेशन के दौरान और उसके बाद पत्नी की देखभाल के लिए आसाराम को जमानत की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें